फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल पकड़ रहा कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा ब्लॉक कार्यालय में पंचायत सचिव और एसडीएम के बीच हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले पंचायत सचिवों ने घटना की आलोचना की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक एसडीएम सदर पर कार्रवाई नहीं होगी, पंचायत सचिव चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद एसडीएम सदर रमेेश चंद्र यादव पर पंचायत सचिव अब्दुल करीम, हेमंत कुमार, आवेश कुमार ने मारपीट करने और अभद्रता का आरोप लगाया था। वहीं एसडीएम ने चार कर्मियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी। घटना की जानकारी पर पंचायत सचिवों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार रात एडीएम रेखा एस चौहान से मिला। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से कर्मचारी वापस चले गए।
रात में पंचायत सचिवों ने विकास भवन में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। रविवार को समन्वय समिति की बैठक बिधूना ब्लॉक कार्यालय पर हुई। जिसमें अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि घटना निंदनीय है। इस मामले में संगठन शांत नहीं बैठेगा। 12 जुलाई को कलक्ट्रेट में डीएम सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर एसडीएम सदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। सुनवाई न हुई तो संगठन निर्णायक संघर्ष करेगा। इस मौके पर बृजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री राजीव सेंगर, विमल सिंह, पीयूष शुक्ला, प्रशांत यादव, अब्दुल करीब, मधुरमा, मुशीर अहमद, रवींद्र कुशवाहा, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें