फोटो-53-निर्माणाधीन थाने का निरीक्षण करते एसपी मौजूद पुलिस अधिकारी। संवाद
सहार। थाना परिसर में बन रहे नए भवन के निर्माण का बृहस्पतिवार को एसपी अभिषेक भारती व एएसपी आलोक मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न मिलने और गुणवत्ता में कमी मिलने पर एसपी ने काम रुकवा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने घटिया सामग्री और निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। इस दौरान पिलर और बीम के निर्माण में तकनीकी खामियां मिली। पता चला कि कार्यदायी संस्था के जूनियर इंजीनियर कार्य की निगरानी नहीं कर रहे जिससे ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। सात जनवरी को सीडीओ ने भी मौके पर दो खराब पिलरों को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए लेकिन ठेकेदार ने नजरंदाज कर दिया।
एसपी ने बताया कि सरकारी धन का दुरुपयोग और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपर पुलिस से निर्माण सामग्री की जांच कराने के लिए कहा। फिलहाल निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।