औरैया। शेरगढ़ स्थित यमुना नदी पुल पर बुधवार को भी खराब बेयरिंग को हटाकर नई बेयरिंग डालने का काम जारी रहा। दिन में लोगों का यमुना पुल पर पैदल आवागमन रहा।
यमुना नदी पुल से पहले शेरगढ़ घाट को रास्ते समीप बैरियर लगाया गया है। इस बैरियर ने वाहनों की आवाजाही को रोका है। यहां से लोगों के निकलने के लिए संकरा रास्ता दिया गया। जिसके बीच से होकर पैदल राहगीर निकल रहे हैं। औरैया छोर पर आते ही लोग पेड़ों की छांव में कुछ देर रुके। वहीं कुछ लोग छाता लगाकर आवागमन करते नजर आए।
उधर, देर शाम को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भी अफसरों के साथ यमुना नदी पुल का निरीक्षण कर जायजा लिया।