पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
- फोटो : पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
औरैया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने विकास भवन सभागार में बुधवार को जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विधवा पेंशन, घरेलू हिंसा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर उन्होंने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह महिलाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें और न्याय दिलाएं।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह, सीओ भरत पासवान, महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर आदि मौजूद रहीं। (संवाद)