फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ नीचे पढ़ते मिले चिचौली आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे

Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे बुधवार को महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को पेड़ के नीचे पढ़ते मिले। निरीक्षण के दौरान यह स्थिति देख उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र के पास भवन नहीं है। उधर, उन्होंने दिबियापुर सीएचसी का निरीक्षण भी किया। महिला आयोग की सदस्य अनीता ने बताया कि ककोर मुख्यालय में जनसुनवाई के बाद वह चिचौली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची थीं। जहां स्थिति बहुत खराब मिली।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बीच पांच-छह बच्चे पेड़ के नीचे टाट बिछाकर पढ़ते मिले। वहां परिषदीय स्कूल की शिक्षक से बताया गया कि वह 27 साल से वहां पर तैनात हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में 44 बच्चे पंजीकृत थे। मौके पर पांच-छह बच्चे ही थे।
विज्ञापन

सदस्य ने कहा कि हैरान करने वाली बात तो यह है कि चिचौली मेन रोड पर है। यहां पर अधिकारियों का आवागमन रोजाना होता है। फिर भी इस बदहाली पर नजर नहीं पड़ी यह बात चौंकाने वाली है।
बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामला अवगत कराया गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिबियापुर सीएचसी के मातृ एवं शिशु अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें