फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 24 को होगा महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिले में पहली बार महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं 24 नवंबर को विवेकानंद ग्रामोद्योग डिग्री कॉलेज दिबियापुर के मैदान पर होंगी।
विज्ञापन

जिला संगठन सचिव आरपी सिंह ने बताया कि दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से देशभर में महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन होगा। इस आयोजन का उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और कम उम्र की प्रतिभाओं को पहचान देना है। पटियाला एथलेटिक्स से रिटायर्ड साई कोच टेक्निकल अध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार के खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेल इंडिया महिला लीग कराई जा रही है। लीग में केवल औरैया जिले की ही महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता से जिले की उभरती महिला एथलीटों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में तीन ट्रायथलॉन
-ट्रायथलॉन-ए: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद
-ट्रायथलॉन-बी: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो (एक किग्रा गोला)

-ट्रायथलॉन-सी: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मी. दौड़
अंडर-16 वर्ग की प्रतियोगिताएं
-60 मीटर दौड़
-लंबी कूद
-600 मीटर दौड़
-किड्स जैवलिन (भाला)

प्रतियोगिता में शामिल होने की शर्तें

- अंडर-14 : जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच।
- अंडर-16 : जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच।

- आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें