फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में किया जागरूक

Mon, 22 Sep 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हरचंद्रपुर में आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन में पहुंचकर महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 व जीएसटी के बारे में जागरूक किया। कहा कि किशोरी मंच बनाकर किशोरियों में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 2047 तक प्रदेश को समर्थ व देश को विकसित राष्ट्र बनाने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि शासन की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रता के अनुरूप लाभ दिलाया जाए। इसके लिए अभियान चलाकर, घर-घर पहुंच कर वंचित जनों का पंजीकरण कराया जाए। डीएम ने सम्मेलन में किशोरियों का जन्मदिन भी मनाया व किशोरियों को सम्मानित भी किया।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने नवजात शिशु का अन्नप्राशन व गर्भवती माताओं की गोद भराई की। इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, एएसपी आलोक मिश्रा, डीडीओ सतीश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। उधर, अटसू संवाद के मुताबिक सांफर में सांफर, सैदपुर, सेऊपुर व रहमापुर के ग्रामीणों व महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत लाभ प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ संत कुमार ने बताया कि 16 विभागों द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायत की जनता को जागरूक कर योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बीडीओ अतुल यादव ने बताया कि कैंप में 16 विभागों ने प्रतिभाग किया है। इसमें 532 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें