फोटो 22 एयूआरपी 53 मौके पर परिजन से पूछताछ करते कोतवाल राजकुमार सिंह मौजूद ग्रामीण। संवाद
औरैया। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ की।
सदर कोतवाली के गांव केशमपुर सुरान निवासी मनीराम राजपूत का 25 वर्षीय बेटा विवेक कुमार का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव देख परिजन सन्न रह गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को नीचे उतार लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पत्नी के मायके जाने से नाराज होने की बात सामने आई है। पिता मनीराम ने पुलिस को बताया कि बेटे की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जिन्हें उसकी पत्नी अपने साथ ले गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।