फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी (मृतका का फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
एलटी लाइन पर हाईटेंशन लाइन गिरने से कई घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। इसी दौरान स्विच आन करते समय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उसको बचाने में दूसरी महिला भी झुलस गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव गुनौली में रविवार रात 10 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। तेज चिंगारी और आवाज के साथ लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। इसी दौरान गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी अजय कुमार ने पानी भरने के लिए मोटर का स्विच चालू कर दिया। स्विच आन होते ही लक्ष्मी देवी करंट की चपेट में आ गईं। लक्ष्मी की चीख पुकार सुन दौड़ी देवरानी पुष्पा देवी पत्नी संजय कुमार ने उसे पकड़ लिया।

इससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद पुष्पा करंट के झटके से दूर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी। जिस पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। इधर परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में लक्ष्मी की मौत हो गई। ग्रामीण प्रकाश चंद्र, संतोष कु्मार, महेश चंद्र, रामकुमार, रिंकू दुबे ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग वसूली करने तुरंत आता है। सुविधाओं के नाम पर लोगों की जान जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वह डीएम से शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
क्षेत्र के ग्राम गुनौली में करंट से हुई महिला की मौत से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली अधिकारी फुंका ट्रांसफार्मर बदलवा देते तो हादसा नहीं होता। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की शरारत के चलते फुंके ट्रांसफार्मर से एचटी लाइन का करंट घरों तक पहुंचा है।

गुनौली में फुंके ट्रांसफार्मर से उतरे एचटी लाइन के करंट से गांव निवासी महिला लक्ष्मी देवी की स्विच ऑन करते समय करंट लगने से मौत हो गई। वहीं उसकी जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ट्रांसफार्मर पिछले पंद्रह दिनों से फुंका था। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया। उनका कहना है कि यदि पहले ही ट्रांसफार्मर बदल जाता तो यह हादसा ही नहीं होता।

इस संबंध में एसडीओ अछल्दा जितेंद्र राजपूत का कहना है कि पांच दिन पूर्व ही ट्रांसफार्मर फुंका था। उक्त ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई की ओर से इस्टीमेट भी बनाकर पास कराया जा चुका था। बस स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न हो पाने के कारण मामला अटका था। एसडीओ घटना में कुछ ग्रामीणों की ओर से फुंके ट्रांसफार्मर का फ्यूज खुले होने के बाद भी उससे एचटी लाइन पर लोहे का तार डाला गया है। इससे एचटी लाइन का करंट एलटी तार से होता हुआ घरों में पहुंच गया। मामले की जांच विभागीय अधिकारियों से कराए जाने के बाद ही संबंधितों के मामले में आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें