फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खुशी’ छीनने को मुंह फैलाए खुले बोरवेल

Mon, 04 Apr 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
खुला पड़ा बोरवेल - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कानपुर में डेढ़ साल की बच्ची खुशी की बोरवेल के गड्ढे में गिर जाने से हुई मौत के बाद अब औरैया में भी कई स्थानों पर खुशी छीनने के लिए कई बोरवेल के गड्ढे मुंह फैलाए हैं। विभागीय लापरवाही के चलते गड्ढों में कोई सुरक्षा का घेरा नहीं बना है। जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो किसी भी दिन कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


औरैया विकासखंड के ग्राम दयालपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयालगंज के पास करीब 15 फीट बोरवेल का गहरा गड्ढा खुला पड़ा है। इस गड्ढे के पास परिषदीय विद्यालयों के बच्चे खेलते रहते हैं। इसके अलावा शाम के समय दयालपुर गांव के बच्चे भी बोरवेल के गड्ढे के पास खेलने के लिए आ जाते हैं। लेकिन यहां पर बना गड्ढा किसी भी दिन कोई गांव के वाशिंदे की खुशी छीन सकता है। यहीं नहीं शहर के प्राथमिक विद्यालय पढ़ीन दरवाजा के पास भी एक बोरवेल का गड्ढा बना हुआ है।

यहां पर भी किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है। विभाग की ओर से बोरवेल के गड्ढों में ढक्कन न लगाए जाने से कोई भी हादसा हो सकता है। यह खुले गड्ढे हादसे को दावत देते नजर आ रहा हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते यहां के वाशिंदे परेशान हो सकते हैं। कानपुर नगर के नवाबगंज टीवी हास्पिटल के सामने रविवार को डेढ़ साल की बच्ची खुशी के 24 फीट गहरे गड्ढे में गिर जाने से मौत हो चुकी है। लेकिन कानपुर में हुए हादसे को देखने के बाद भी विभागीय अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। शायद विभागीय अधिकारियों को किसी हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें