फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक ने लगाया इंजेक्शन, कुछ देर बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव पूरा कला में प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मृतका के पति ने चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नेहचंद पुरवा निवासी पार्वती (44) दांत दर्द से परेशान थीं। रविवार को वह पति लालजीत के साथ क्षेत्र के पूराकला में प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने गईं थी। वहां चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही पार्वती की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतका के पति लालजीत ने पुलिस को दी और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लालजीत व ग्रामीणों से पूछताछ की। लालजीत ने बताया कि पार्वती के दांत में दिक्कत होने पर दिखाने गया था। डॉक्टर ने दांत उखाड़ने के बाद इंजेक्शन दिया था। तभी उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें