फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरा युवक बिजली के खंभे से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। न्यू कंचौसी व कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार देर रात महाबोधि एक्सप्रेस से एक युवक गिर कर खंभे से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खंभे का इंसुलेटर फटने से लगभग एक घंटे तक ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बिहार से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से दोस्तों के साथ जा रहा बिहार के रफीगंज निवासी सुधीर (20) पुत्र गया प्रसाद ट्रेन के गेट पर बैठने के दौरान पैर फिसलने से गिर गया। खंभे से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान ओएचई लाइन के दो इंसुलेटर फट गए। जिससे पीछे आ रही दो मालगाड़ियों में एक झींझक स्टेशन व दूसरी न्यू कंचौसी स्टेशन से आधा किलोमीटर पहले खड़ी हो गईं। ट्रेन चालक ने युवक के गिरने की सूचना कंचौसी स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार को दी।
जानकारी मिलते ही टेक्निशियन अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे बाद इंसुलेटरों को बदला गया। रात लगभग 12 बजकर सात मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। मृतक के मित्रों ने बताया कि गेट पर बैठने के दौरान नींद आने से हादसे की आशंका है। स्टेशन मास्टर ने कंचौसी चौकी इंचार्ज को मेमो भेजकर इसकी जानकारी दी। चौकी इंचार्ज व रेलवे कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए माती कानपुर देहात भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें