फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से नहर महिला को खोजती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। ससुराल से लापता हुई महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस शव की तलाश में जुटी है। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से नहर में महिला के शव की तलाश की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दहियापुर निवासी कपूरी देवी 22 जून को लापता हो गई थी। महिला के भाई भूप सिंह निवासी महटौली कानपुर देहात ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।
ससुरालियों ने 23 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मायके पक्ष के आरोप पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने दहियापुर से अमौता के बीच गोताखोरों की मदद से नहर में महिला के शव की खोजबीन की। शाम तक कुछ पता नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी रामसहाय ने बताया कि नहर का पानी रुकवाकर तलाश की जा रही है। मामले में ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें