फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खेल रही मासूम छत से गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बच्चों के साथ छत पर खेल रही मासूम पैर फिसलने से नीचे आ गिरी। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी संदीप सक्सेना की पुत्री मानसी (6) रविवार सुबह बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। अचानक मानसी छत से नीचे आ गिरी। तेज आवाज होने और अन्य बच्चों के चिल्लाने पर परिजन दौड़ पड़े। मानसी को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। गंभीर हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजन उसे सैफई लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मानसी की सांसें थम गईं। मृतक के पिता संदीप ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें