फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं: गीता

Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। ब्लाक सभागार में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में चुनाव किया गया जिसमें गीता दुबे को पुन: जिलाध्यक्ष व सीमा चौहान को नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से किसी भी बात में कमजोर नहीं हैं। कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


संघ की प्रदेश किरन वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपने हकाें की स्वयं पहरेदारी करने की वकालत की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके काम के अनुरूप मानदेय बढ़ाने की मांग की।। इस दौरान आंगनबाड़ी संघ की नगर अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी मेहनत के अनुसार मानदेय नहीं दिया जाता है। जबकि इंद्रधनुष, कुपोषण, टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित कराने के लिए उनका पूरा सहयोग लिया जाता है।

 इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों के संबंध में डीएम से बात करने के बाद कोई निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया। बैठक में भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें