फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपाल अध्यक्ष व राधा कृष्ण बने महामंत्री

Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
वीरपाल का स्वागत करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा ब्लाक में प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में वीरपाल यादव ब्लाक अध्यक्ष एवं राधा कृष्ण को महामंत्री बनाया गया हैं। ब्लाक ऐरवाकटरा के शिक्षक संघ के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए पिछले दिनों मतदान किया गया था। इसमें ब्लाक के समस्त शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। चुनाव में कुल पड़े मतों में अध्यक्ष पद के लिए वीरपाल को 178 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार को 134 वोट मिले। जिसमें वीरपाल 44 वोटों से विजयी रहे।
विज्ञापन


महामंत्री पद के लिए राधाकृष्ण को 171 एवं प्रतिद्वंद्वी उमेश चंद्र को 135 वोट मिले। राधाकृष्ण कुल 36 वोटों से जीते। अध्यक्ष की जीत से गदगद वीरपाल ने कहा कि वह सदैव शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे। जीत पर बधाई देने वालों में अमित यादव, सुनील कुमार, अरुण यादव, नीरज गुप्ता, मो. यूनुस, सुदीप सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी व तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें