फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 13 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरान में शनिवार देर रात एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना व गांव मंगलपुर निवासी सुनीता (30) की शादी नौ साल पहले सदर कोतवाली के गांव सुरान निवासी जगदीश कुशवाहा से हुई थी। शनिवार रात करीब 11 बजे कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही महिला का भाई कल्लू अन्य परिजन के साथ गांव पहुंचा। भाई ने बताया कि बहन को ससुरालीजन काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ससुरालीजन ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। महिला के एक छह वर्षीय बेटी निशा व चार साल की अंशिका है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
उत्पीड़न में पति समेत चार पर प्राथमिकी

दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव उपरेंगा निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2024 में इटावा स्थित बकेवर के गांव बिराहाई निवासी मनमोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद पति मनमोहन, ससुर राघवेंद्र, सास रामदुलारी, ननद सोनम दहेज की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने छह अक्टूबर 2024 को पहले पीटा, इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें