फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -17- घटना स्थल पर जांच करते सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूर्वा पासी में रविवार सुबह 22 वर्षीय महिला का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार हरिकिशोर समेत कोतवाली और बदनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव पूर्वा पासी निवासी सोनी (22) पत्नी सचिन कुमार यादव शादी तीन साल पहले सहार थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर से हुई थी। सोनी का शव रविवार सुबह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बेड के पास दीवार में लगी कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया गया कि सुबह महिला की करीब एक वर्षीय बेटी डिंपल के रोने की आवाज सुनकर ससुर ऊपर पहुंचे।
कमरे का एक गेट बंद था इसके बाद आगे का गेट खोलकर अंदर देखा गया तो महिला का शव फंदे से लटक रहा था। शव से दुर्गंध भी आने लगी थी इससे उसकी मौत करीब एक दिन पहले होने की आशंका जताई गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र कराए। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पति सचिन कुमार यादव के बाहर ट्रक चलाने की बात बताई गई है।
विज्ञापन

घर पर सोनी के सास-ससुर के होने की जानकारी दी गई है। मृतका की करीब एक वर्षीय बेटी डिंपल है। सोनी के मायके पक्ष से सहार थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी पिता बृजेश कुमार और मां शकुंतला देवी ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि लगभग तीन साल पहले पुत्री की शादी की थी हालांकि पुलिस को अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की गई है। परिजन से तहरीर मिलने के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

फोटो -17- घटना स्थल पर जांच करते सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें