फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 17 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के रामगढ़ में गुरुवार रात एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने मौके पर पहुंच कर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आधा घंटे हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव नांदेमऊ मढ़पुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी शिक्षा (28) की शादी रामगढ़ निवासी अनुज के साथ छह साल पहले हुई थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो शिक्षा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया है। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुरालीजन घर में ताला डालकर मौके से भाग गए। आरोपी पति थाने में बैठा था। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर रहती थी।
थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए हैं। पिता की तहरीर पर महिला के पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें