फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। ककोर क्षेत्र के गांव हरी का पुर्वा में शुक्रवार रात 12 बजे के करीब दंपती के बीच विवाद के बाद महिला ने कमरे में फंदा लगा लिया। शव फंदे पर देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शनिवार तड़के सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
गांव हरी का पुर्वा निवासी संध्या (25) पत्नी धर्मवीर शुक्रवार रात घर में बच्चों के साथ लेटी हुई थीं। इसी बीच दंपती में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि संध्या कमरे में फंदे से लटक गईं।
विज्ञापन

परिजनों की नजर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। शनिवार तड़के जानकारी होने पर अयाना थाना क्षेत्र के गांव तिवरा निवासी संध्या के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। संध्या के पिता राकेश सिंह ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
राकेश सिंह ने बताया कि संध्या की शादी हरी पुर्वा निवासी धर्मवीर के साथ साल 2019 में हुई थी। उनका तीन साल बेटा व एक 18 माह की बेटी है। ससुरालीजन आए दिन बेटी को परेशान करते थे। ससुरालीजनों ने बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया है।
थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दंपती के बीच विवाद के बाद महिला के फंदा लगानेे की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। मायके पक्ष की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें