फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो में से महिला का बैग पार, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मामा की शादी में शामिल होने जा रही महिला का जेवर रखा बैग ऑटो से पार हो गया। महिला ने ऑटो चालक पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैग पार करने का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद स्थित जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी संध्या शुक्रवार को मामा की शादी में बिधूना होते हुए सदर कोतवाली के गांव शेरपुर सरैया जा रही थीं। बिधूना से उन्होंने एक ऑटो में बैठकर अपना बैग रख दिया। ऑटो में पहले से भी कुछ लोग सवार थे। करीब चार से पांच किलोमीटर आगे पहुंचने पर महिला ने देखा कि उनका बैग मौके पर नहीं है। इस पर उन्होंने ऑटो चालक से पूछताछ की तो वह ऑटो लेकर भागने लगा। हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैग गिरने की सूचना मिली है। तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें