दिबियापुर। नगर में छठी कार्यक्रम से लौट रहे युवक कार सवार लोगों ने पीट दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 10 दिन पहले कैनाल रोड स्थित चर्च के पास हुई थी। कस्बा के बेला रोड छोटी सब्जी मंडी निवासी शिविन सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त के घर छठी में शामिल होने जा रहा था। वह कैनाल रोड स्थित चर्च के पास से गुजर रहा था। तभी वहां पहले से खड़ी काले रंग की क्रेटा कार में सवार युवकों ने उसकी कार रोक ली।आरोप है कि गांव दूल्हाराय का पुरवा निवासी अभी यादव, मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी ऋषभ यादव, बैसुंधरा निवासी रोहित यादव और एक अज्ञात साथी गाली-गलौज शुरू करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। बाद में धमकी देकर मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)