फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक की टक्कर से घायल महिला ने इटावा जाते समय तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। बिधूना अछल्दा मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से इटावा भेज दिया गया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव सराय प्रथम निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी बेबी सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे घर से निकाली थी। बिधूना अछल्दा मार्ग पर काली मंदिर के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बेबी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बेबी को इलाज के सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के इटावा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें बिधूना प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सुधार न मिलने पर मंगलवार तड़के इटावा ले जा रहे थे। जहां रास्ते में बेबी की मौत हो गई। बेबी के पांच बच्चों में एक बच्चा राजवीर सिर्फ डेढ़ माह का हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि महिला का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया था। जानकारी मिली है कि महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें