फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिबियापुर बस स्टेशन पर बसों और यात्री सुविधाओं का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। परिवहन निगम ने लगभग ढाई माह पहले दिबियापुर का बस स्टेशन हैंडओवर लेकर शुरू तो कर दिया, लेकिन यहां अभी भी बसों से लेकर यात्री सुविधाओं का टोटा है।
दिबियापुर से गुजरने वाली प्रत्येक बस को बस स्टेशन पर पहुंचने के निर्देश के बावजूद यहां कुछ ही बसें ही पहुंच रहीं हैं। बसें न पहुंचने से यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ता है। पिछले महीनें परिवहन निगम लखनऊ एवं इटावा आरएम द्वारा दिए गए निर्देश भी हवा में उड़ गए।
विज्ञापन


गत 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ककोर मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया था। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हैंडओवर न होने का हवाला देकर बस स्टेशन शुरू नहीं कराया। संवाद न्यूज एजेंसी ने अभियान चलाकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया। इसके बाद 11 जनवरी की रात में बस स्टेशन के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई और बस स्टेशन का संचालन शुरू हुआ।
बस स्टेशन का संचालन शुरू हुए लगभग ढाई माह गुजर चुका है, लेकिन यहां पर यात्री सुविधाएं पूरी नहीं हो सकीं हैं। यहां यात्रियों के बैठने के लिए पहुंची स्टील की कुर्सियां अभी तक परिसर में नहीं लगाईं जा सकीं हैं। पुरुषों के शौचालय में ताला पड़ा हुआ है। परिसर में लगी पानी की टोटियों और खुले पेशाबघर में पानी नहीं पहुंच रहा है। बस स्टेशन पर केवल एक कर्मी की अभी तक तैनाती है।
सफाई कर्मी की तैनाती न होने से पूरे परिसर में गंदगी फैली रहती है। दिबियापुर से गुजरने वाली प्रत्येक बस के बस स्टेशन पर पहुंचने के निर्देश के बावजूद बस स्टेशन पर पूरे दिन में कुछेक बसें ही पहुंच रहीं हैं। आलम यह है कि पूरे दिन बस स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। पिछले दिनों क्षेत्रीय प्रबंधक सीआर पांडेय ने कहा था कि औरैया एआरएम से वार्ता कर लोगों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खबर ट्वीट होने के बाद परिवहन निगम लखनऊ के आफीशियल एक्स हैंडल से 20 मार्च को परिवहन निगम इटावा को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अभी तक किसी भी अधिकारी ने बस स्टेशन दिबियापुर की सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों ने दिबियापुर बस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं एवं बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
दिबियापुर से होकर जाने वाली सभी रोडवेज डिपो की बसों को बस अड्डे से होकर जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी अगर कहीं निर्देशों की अनदेखी हो रही है तो इसके लिए एआरएम औरैया को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- सीआर पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें