फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बना, डेढ़ लाख का डाका

Mon, 02 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर मोहल्ले में सशस्त्र बदमाश घर में महिला को बंधक बना डेढ़ लाख रुपये की नगदी व जेवरातों आदि लेकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई।
विज्ञापन


पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के घायल होने की पुष्टि मौके पर मिले खून के निशानों के आधार पर की है। हालांकि घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस ने तहरीर दिए जाने से इंकार किया है।

गोविंद नगर निवासी राममोहन शुक्ला दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी मंजू व उसके दो बच्चे व भाई मनोज रहते हैं। शनिवार-रविवार रात तीन बजे आधा दर्जन बदमाश सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे और घर के अंदर घुस आए।
विज्ञापन


कमरे में मौजूद मंजू देवी को बदमाशों ने असलाहों के बल पर पिटाई करते हुए बंधक बना लिया और उससे सेफ की चाबी छीन ली। बदमाश अलमारी में रखे जेवरात व नगदी खाली करने लगे। दूसरे कमरे में बदमाशों उपद्रव से जागे देवर मनोज ने 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
 
डकैती की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बदमाश घटना अंजाम देने के बाद भागते हुए नजर आए। इधर बदमाशों को भी पुलिस के आने का आभास हो गया। बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

मोहल्ले वालों के अनुसार पुलिस फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से भागते हुए जख्मी बदमाश के खून मिलने के सुबूत भी जुटाए हैं।
 
पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश घर से डेढ़ लाख रुपये नगदी व जेवरात लूट ले गए हैं। उधर पुलिस ने डकैती व फायरिंग होने से इंकार किया है। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि मामले की अब तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है।  पुलिस  अपने स्तर से तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें