फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो लोडरों की भिड़ंत में कानपुर देहात के महिला की मौत, तीन घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात के लिए भी....फोटो-42 प्रिया। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-24 घायल महिला को एंबुलेंस में लिटाता युवक। संवाद
लोडरों की भिड़ंत में कानपुर देहात के महिला की मौत, तीन घायल
- लोडर में बैठकर अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन को जा रही थी महिलाएं, पिपरौली के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला (औरैया)। कन्नौज के तिर्वा स्थित प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे लोडर की थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास बुधवार को सामने से आ रहे लोडर से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक लोडर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां, से एक महिला को तिर्वा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन तिर्वा के लिए रवाना हो गए।
कानपुर देहात स्थित थाना रूरा क्षेत्र के गांव इंदरुख निवासी प्रिया दीक्षित (32) और गांव चिलौली निवासी शशि (50), गुड्डी (45) व सुमन (42) कन्नौज के तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर लोडर में बैठकर दर्शन के लिए जा रही थीं। बुधवार दोपहर बाद बेला थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली गांव के पास सामने से आ रहे लोडर से भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर में बैठी चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्रिया की हालत में सुधार न होने पर कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान प्रिया की मौत हो गई। मौत की जानकारी के बाद परिजन तिर्वा के लिए रवाना हो गए। उधर, हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मौत की जानकारी हुई है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें