फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूध की गाड़ी से जा रहे चालक पर जानलेवा हमला में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दूध लेकर जा रहे एक लोडर चालक पर जानलेवा हमला के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने आरोपियों पर गोली मारने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरांव निवासी अफरोज अली ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई की रात वह लोडर गाड़ी से दूध लेकर पुरवा मदा से हरचन्दपुर की तरफ जा रहा था। गांव पुरवा मदा के पास एक स्कॉर्पियो सवार नौसाद अली निवासी देवराव, मानवीर उर्फ अंकित यादव निवासी पुरवा मदा, मोहित निवासी सरांय खांटी और दो अज्ञात युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे चालक के सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि जान बचाकर खेत की ओर भागने पर आरोपियों ने तमंचे से गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर में जा लगी। बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें