फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति के उत्पीड़न से तंग महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। पति के उत्पीड़न व उसकी करतूतों से तंग आकर महिला ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसका पति उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर पोस्ट कर दी। इससे उसके पास लोगों की कॉल आ रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली के पूठा निवासी शंभूदयाल की पुत्री रूबी ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी करियापुर में हुई थी। उसके पति का तीन वर्ष पूर्व देहांत हो गया। उसके बाद घरवालों ने औरैया निवासी सुरेश के साले बबलू सिंह से दूसरी शादी करा दी। शादी के 15 दिन बाद से ही उसके साथ मारपीट होने लगी। शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाने लगा।



दो महीने पहले सितंबर में बबलू और उसके पिता अमर सिंह ने उसकी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके ग्राम पूठा वापस आ गई। बताया कि वह अब बबलू के साथ नहीं रहना चाहती है। आरोप लगाया कि पति ने उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल रखा है। खुद ही अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या की धमकी देता है। उसके और परिवार को फंसाने की धमकी देता है। भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उससे कोई लेना देना नहीं है। पति खुद ही जिम्मेदार होगा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें