फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरियापुर में एक महिला की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके व ससुराल पक्ष की मौजूदगी में गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला के भाई ने पुलिस को सूचना देते हुए बहन को मार डालने का आरोप लगा दिया। मौके पर सीओ बिधूना व कोतवाली पुलिस पहुंची। तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
क्षेत्र के गांव जरियापुर निवासी संजीव की शादी तीन साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा उम्मेद निवासी रोली के साथ हुई थी। 25 वर्षीय रोली की तबीयत खराब होने की बात कहकर परिजन मंगलवार को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां रोली की मौत हो गई। घटना की सूचना रोली के मायके पुर्वा उम्मेद को दी गई। इसके बाद भाई शिवम अन्य परिजनों के साथ जरियापुर पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि ससुरालीजनों व मायके पक्ष की मौजूदगी में बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।
इसके बाद भाई ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। देर शाम सीओ बिधूना भरत पासवान व कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रोली के बेटियों के नाम छह बीघा जमीन का तहसील में बैनामा करा दिया गया है। चर्चा है कि महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
बिधूना सीओ भरत पासवान ने बताया कि गांव पहुंचकर जांच की गई है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। दोनों पक्षों के सामने अंतिम संस्कार हुआ है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें