फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अलीपुर में शनिवार रात आठ बजे संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव धोरखा निवासी रतन ज्योति (20) पुत्री गिरजेश कुमार की शादी 9 नवंबर 2024 को अजीतमल के अलीपुर निवासी अंशु के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले विवाद होने पर रतन ज्योति मायके चली गई थीं। शुक्रवार को अंशु के परिवार वाले उसे मायके से लेकर आए थे और आगे कोई विवाद न होने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को रात आठ बजे रतन ज्योति का शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उतारकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें