फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की करंट लगने से मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के गांव क्योटरा में रविवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने गई 40 वर्षीय महिला बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही अचेत होकर गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव क्योटरा निवासी शिवनंदन अवस्थी की 40 वर्षीय पत्नी संगीता रविवार को रोजाना की तरह घर के काम निपटा रही थीं। कपड़े धोने के बाद वह उन्हें सुखाने के लिए मकान की छत पर गई थीं। छत पर कपड़े फैलाते समय उनका हाथ अचानक पास से गुजर रहे बिजली के खंभे से छू गया। खंभे में पहले से ही करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से संगीता को झटका लगा और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। जानकारी होते ही परिजन छत पर पहुंचे।
महिला को शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें