फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो 29 एयूआरपी 22- मृतक महिला फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
टोल प्लाजा अनंतराम के पास ट्रक के से कुचलकर एक महिला की मौत ही गई। वह अपने भाई के लिए लड़की देखकर बाइक से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना भरथना अंतर्गत नगला अजीत निवासी जगदीश पाल पुत्र बालेस्वर दयाल पाल की बहन सुनीता (35) की ससुराल इटावा जनपद के थाना चौबिया अंतर्गत आडरपुरा गांव में है।
उसका पति ब्रजेश सिंह पाल मजदूरी व खेती आदि कर पत्नी सुनीता, पुत्र अंकित व पुत्री प्रिया का भरण-पोषण करता है। पति व बच्चों को आडरपुरा घर पर ही छोड़कर वह किसी काम से अपने भाई के साथ मायके नगला अजीत आई हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुनीता अन्य रिश्तेदारों के साथ औरैया के सुंदरीपुर गांव में अपने भाई जगदीश के रिश्ते के लिए लड़की देखने गई थी।
वहां से वह अपने बड़े भाई के साले सुदीप पुत्र अमृतलाल निवासी ग्राम सीपुरा थाना भरथना जिला इटावा के साथ बाइक से लौट रही थी। अन्य लोग दूसरी बाइकों से लौट रहे थे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा अनंतराम के पास पीछे से आ रहे तेज गति ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। सुदीप दूसरी ओर गिरकर बच गया।
सीओ कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अनंतराम चंद्रिका प्रसाद यादव ने ट्राला व उसके चालक को कब्जे में लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें