फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मोहल्ला बबीना सुखचैनपुर में चार दिन पूर्व जहर खाने से एक महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय संगीता चौहान पत्नी रोहित चौहान ने चार दिन पहले अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार को संगीता की मौत हो गई।
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मृतका के भाई उदय प्रताप ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान को दी। प्रभारी चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2014 में रोहित चौहान से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें