फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत

Sun, 01 Feb 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र के गांव सुखमपुर में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गई महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव सुखमपुर निवासी किरण देवी (50) पत्नी स्व. संतोष कुमार तड़के घर से शौच के लिए निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में घना कोहरा होने के कारण किरण देवी आने वाली ट्रेन की आहट और दिशा का अंदाजा नहीं लगा सकीं और ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं।
गंभीर रूप से घायल किरण को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाने के दौरान किरण ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।
विज्ञापन

मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें