फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बैंक कर्मी पर लगाया दस हजार कम देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शास्त्रीनगर निवासी महिला ने बैंक कर्मी पर दस हजार रुपये कम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लिखित शिकायत बैंक प्रबंधक व दिबियापुर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सविता पत्नी मुकेश ने शिकायत में बताया कि उसका दिबियापुर स्थित बैंक में बचत खाता है। आठ फरवरी को वह बैंक से 25 हजार रुपये निकालने के लिए निकासी पर्ची बैंक काउंटर पर कर्मचारी को दी। आरोप है कि खजांची ने उसे केवल 15 हजार रुपये दिए। वह रुपये बिना गिने घर आ गई। घर आकर रुपये गिनने पर कम मिले। इस पर मामले की शिकायत बैंक में की।
आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि बैंक कर्मी ने केवल 15 हजार रुपए ही दिए थे। बैंक कर्मियों ने बताया कि महिला को पूरा भुगतान किया गया। थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें