फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिटाई कर महिला को बनाया बंधक, चार पर रिपोर्ट

Sun, 26 Oct 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने एक महिला को पीटा। इसके बाद कमरे में बंधक बना दिया। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से निकली। इसके बाद मायके पहुंची। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात थाना रूरा के गांव औली ठाकुरान निवासी जहीर ने पुलिस को बताया कि बेटी आसमीन की शादी थाना क्षेत्र के गांव बरके पुरवा निवासी जिबरील के साथ 15 मार्च को की थी। कुछ दिन सब ठीक चला। इसके बाद बेटी का पति जिबरील, ससुर जहूर, सास नाजमा, ननद मदीना उसके साथ पिटाई कर प्रताड़ित करने लगे। जानकारी के बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजन से बात की। तो आरोपी दो लाख रुपये की मांग करने लगे। समझाने के बाद मायका पक्ष चला गया। वहीं पति उसे लेकर राजस्थान चला गया। वहां महिला की पिटाई की और उसे पागल बताते हुए कमरे में बंद कर दिया।
कुछ दिन बाद पति अपनी पत्नी को लेकर गांव पहुंचा। जानकारी पर पिता बेटी के ससुराल पहुंचा। वहां बेटी की हालत गंभीर मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान था। जिसके बाद उसे वह अपने गांव ले गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें