फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सम्मान समारोह

Fri, 02 Sep 2016 11:30 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम सत्येंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार, डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह, अमर उजाला कानपुर के जीएम अखंड प्रताप सिंह, कलस्टर हैड पंकज पांडेय, अपकंट्री हैड शरद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से की ओर से आयोजित नारी सम्मान समारोह शुक्रवार को शहर के तिलक महाविद्यालय में हुआ। इसमें समाज में नई पहचान बनाने वाली और सरकारी योजनाओं से जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि नारी शक्ति मातृ शक्ति है। इसे किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को एक ही प्लेटफार्म पर शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेंद्र सिंह, डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह, बीएसए शिव शिव प्रकाश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर, पालिका ईओ राधा तिवारी, मनरेगा कोअर्डिनेटर विद्या सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं अमर उजाला कानपुर के जनरल मैनेजर अखंड प्रताप सिंह व कलस्टर हेड पंकज पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अमर उजाला औरैया कार्यालय ब्यूरो चीफ हिमांशु गुप्ता, विवेक विश्नोई, रवि वर्मा, सत्येश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, गोपाल कृष्ण मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, सुमित सैनी, राजू मिश्रा, शैलेंद्र दुबे ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विवेक पोरवाल, गजेंद्र सिंह सेंगर, शर्मिष्ठा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें