फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल के सहयोग से 60 महिलाओं को मिला कंबल का कारोबार

Sun, 14 Dec 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 7- मशीनों के जरिए कंबल बुनाई का काम करतीं महिलाएं। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। गेल ने कंबल निर्माण के कारोबार के जरिये महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल की है।
विज्ञापन

साल 2013 व 2014 में कन्हों व खानपुर की महिलाओं को प्रशिक्षण देते हुए इस कारोबार से जोड़ा गया। औरैया समेत कई जनपदों को यहां से कंबल सप्लाई हो रहे हैं। बाजार में कीमत भी महज 600 रुपये निर्धारित है।
गेल की ओर से कन्हो व खानपुर गांव की महिलाओं को पहली बार साल 2013 में इस कारोबार से जोड़ा गया था। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। चार समूह इस काम के लिए आगे आए। इसमें लक्ष्य स्वयं सहायता समूह, विजयलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, मुस्कान स्वयं सहायता समूह व सहेली स्वयं सहायता समूह शामिल रहे। इन समूहों की 60 महिलाएं सर्दी के सीजन में संयंत्रों के जरिए कंबल बुनाई का काम करती है।
विज्ञापन

गेल के सहयोग से कार्यरत सकि्रय विकास प्रणाली संस्था (सीवीपीएस) इस कारोबार को धार दे रही है। कच्चे माल की आवक से लेकर महिलाओं से कंबल बनवाने और सप्लाई देने में संस्था अपनी भागीदारी निभा रही है। बाजार में यहां का कंबल 600 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

एक कंबल के निर्माण पर महिलाओं को 180 रुपये मिल रहे हैं। रोजाना दो सौ से अधिक कंबल तैयार हो रहे हैं। दिल्ली तक इस कंबल की खेप पहुंच रही है। इस मांग को देखते हुए पिछले दिनों जिला प्रशासन ने भी 1000 कंबलों की खेप यहां से मंगवाई है। सकि्रय विकास प्रणाली संस्था के समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कंबल की डिमांड बढ़ने के साथ ही कारोबार को और बढ़ाया जा रहा है।

रोज आठ-दस कंबल तैयार कर रहीं
सीजनल काम है
प्रतिदिन आठ से 10 कंबल तैयार कर लेते हैं। यह सीजनल काम है। ऐसे में सालभर के लिए काफी कुछ रुपयों का इंतजाम हो जाता है।-खुशी

रोज दो हजार मिलते
पिछले 8 सालों से सर्दी के सीजन में कंबलों का निर्माण कर रही हैं। रोजाना दो हजार से ज्यादा रुपये का काम कर लेते है।-आरती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें