फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य की पहली किरण के संग बही योग गंगा की अविरल धारा

Thu, 21 Jun 2018 11:20 PM IST
सूर्य की पहली किरण के संग बही योग गंगा की अविरल धारा
विज्ञापन
योग क्रियाओं को करते छोटे-छोटे बच्चे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही योग गंगा की अविरल धारा बही। सुबह सवेरे साधकों ने योग किया। जिले भर में चौथा योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूली शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सरकारी दफ्तरों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर योग शिक्षकों ने नित्य लगभग एक घंटे योग करके शरीर को चुस्त व दुरस्त बनाए जाने की बात कही। समाजसेवी संस्थाओं ने भी योग कार्यक्रमों को आयोजित कर योग दिवस को सफल बनाया।
-----------------------------------------------------
औरैया। तिलक स्टेडियम, आर्य समाज, इंटर कालेजों, गेस्ट हाउसों में योग किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों से लेकर
  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम तिलक स्टेडियम में हुआ। इसमें खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग क्रियाओं का शुभारंभ योग शिक्षक डा. सर्वेश आर्य, विशाल दुबे, अवधेश शुक्ला आदि ने सूर्य प्रणाम व प्रार्थना के साथ किया। योग क्रियाओं को कराने से पहले योग शिक्षकों ने विस्तार से योग के बारे में और उस योग क्रिया से होने वाले फायदे के बारे में बताया। तिलक स्टेडियम में योग कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला। इस बाद वहां आयोजित स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा उपचार व दवाएं भी दी गईं। योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की देन है। योग क्रियाओं को पहले योगी लोग किया करते थे। योग के द्वारा शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ्य एवं फुर्तीला बनाया जा सकता हैै। इस कार्यक्रम डीएम श्रीकांत मिश्रा, एसपी नागेश्वर सिंह, विधायक सदर रमेश चंद्र दिवाकर, जिलाध्यक्ष भाजपा गीता शाक्य, विधायक दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत, सीडीओ सतेंद्रनाथ चौधरी, नगर पालिका ईओ संजय कुमार, टीएमवी के प्राचार्य डा. अविनाश चंद गुप्ता, भाजपा नेताओं में अमरचंद्र राठौर, श्रीराम मिश्रा, सोनू सोनी आदि कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

  इधर आर्य समाज मंदिर में जायंट्स ग्रुप आफ औरैया, नेहरू युवा केंद्र, भारत स्वाभिमान मंच, आर्य समाज के संयोजकत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अधिक संख्या में प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने योग क्रियाओं के साथ पिरामिट बनाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। यहां योग शिक्षक डा. गिरिराज अग्रवाल, गुरू प्रताप वर्मा, विशाल शुक्ला आदि ने योग कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नितिन वर्मा, कुलदीप यादव, मनोज चौरसिया, सुनील सक्सेना, अनिल गुप्ता, आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया। वहीं यहां पर विचित्र पहल की महिला शाखा तुलसी के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में आधा सैकड़ा महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें योग शिक्षिका ने योग कराया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था के संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने गोपाल वाटिका में महज 15 मिनट के कार्यक्रम में योग क्रियायें की। इधर इंटर कालेजों में भी योग कार्यक्रम प्रधानाचार्य की मौजूदगी में आयोजित किये गए। इसके साथ ही दर्शन महाविद्यालय, श्रीमती मनोरमा महाविद्यालय आदि कालेजों में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए
--------------------------------------
फोटो 21एयूआरपी13- एनटीपीसी में योग करते अधिकारीगण  
दिबियापुर में योग शिविर का आयोजन
 दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी औरैया में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे अतिग्रिह से सामुदायिक केंद्र तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद योग केंद्र में योग शिक्षक द्वारा योग क्रियाएं कराईं गई। जिसमें परियोजना के महा प्रबंधक विपन कुमार व अन्य अधिकारियों ने योग किया। नगर पंचायत कार्यालय दिबियापुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र,  नगर पंचायत कर्मियों ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक कुलश्रेष्ठ राजपूत ने यहां मौजूद लोगों को योग कराया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, संकल्प फाउंडेशन, विद्या भारती, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति, जायंट्स ग्रुप, स्वर्ण सेवा संस्थान व सक्षम सहित तमाम संस्थानों ने एकत्रित होकर गेस्ट हाउस मे योगा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जिला विकास अधिकारी शकील अहमद, डीडीओ शांति, हनुमान मंदिर के महांत रामप्रियदास, रविशंकर गुप्ता, मोहनकृष्ण त्रिवेदी, डा. अरविंद शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, डा. कप्तान सिंह, प्रशिक्षक सोनू वर्मा, प्रहलाद कुमार, नरेश भदौरिया, डा. अशोक शर्मा, राघव मिश्रा, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, अधिशाषी अधिकारी सुनील सिंह, सभासद प्रमोद बघेल, रवि कुमार, अखिलेश कश्यप, अवधेश कुमार, रविकांत सिंह चौहान, राजेश पोरवाल, नवीन गणेश पोरवाल, मनीष, गौरव, आशुतोष आदि पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
-------------------------
योगासन कर बताए योग के लाभ
अटसू (औरैया)। कस्बे के लोहियानगर स्थिति अपने आवास पर भाजपा नेता सहदेव राजपूत ने सुबह लगभग दो दर्जन लोगों को योगासन कराया। साथ इससे होने वाले फायदे भी बताये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन मे होने वाले चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने आवास पर योगा का प्रोग्राम किया। जिसमे डा. गिरजेश तिवारी ने आसन योग के कराकर दैनिक स्वास्थ्य लाभ के लिए जरुरी बताया। कहा कि शरीर मे होने वाली विभिन्न बीमारियां का निदान योग है। बताया कि योग मं 11 प्रकार के आसन प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना करना चाहिए। इस मौके पर रितुराज दुबे, अनिल अवस्थी, रामू पाठक, शिवदीप कुशवाहा, मनोज तोमर, नेता यादव, गुड्डू, रंजना, उपासना आदि मौजूद रहे।
-----------------------
शिक्षकों संग छात्र-छात्राओं ने किया योग
फोटो 21एयूआरपी11- शिक्षकों संग योग करते छात्र-छात्राएं
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के श्रीराम कुमार भारतीय ज्ञानदेवी महाविद्यालय में योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज के प्रबंधक मुकेश कुमार भारतीय ने कहा कि हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। योग करने से कई रोगों से मुक्तिमिलती है वहीं शरीर हष्ट पुष्ट रहता है। योग करा रहे प्रवक्ता डा. गिरजा शंकर दुबे ने छात्र-छात्राओं को योगा के कई फायदे बताए। इस मौके पर प्रवक्ता सुबोध पोरवाल, अनूप, यदुवीर सिंह यादव, रतन लाल शर्मा, लखपत सिंह, मनोज यादव, बृजेश यादव, छन्नू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
--------------------
फोटो 21एयूआरपी12- ब्राइट स्कूल में योग करते शिक्षक व छात्र
बिधूना (औरैया)। गुरुवार को ब्लाक सभागार में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से बनाया गया। एसडीएम प्रवेेंद्र कुमार ने कहा कि मनुष्य को सुबह उठकर लगभग एक घंटा योग करना चाहिये। जिससे मनुष्य स्वस्थ्य रहे और बीमारी भी दूर रहेंगी। कहाकि योग करने से शरीर के  किसी भी अंग में दिक्कत नहीं आती है। तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने कहाकि मनुष्य सुबह उठकर योग करने से शारीरिक क्रिया सही रहती है। जल्द कोई बीमारी आदि नहीं लगती। योग करने से लोग निरोग रहते है। वहीं बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव ने योग कराते हुये कपाल भारती, अनलोम विलोम, प्रणायाम सहित कई योग आसन करायें। वहीं गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज व तुलसीराम महाविद्यालय, बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय सहित कई कालेजों में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर  दिनेश कुमार गुप्ता, विमलेश यादव, अन्नू मिश्रा, राजेेंद्र प्रजापति, शिवप्रसाद मिश्रा, डीपी सिंह यादव, मनोज श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह जादौन, एसके सिंह, सूर्यवंश सिंह, हरी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं ब्र्राइट माइंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के द्वारा योगा करवाया गया। इस मौके पर एके सिंह एवं प्रधानाचार्य नगमा खान ने कहा कि योग हमारे जीवन शैली में परिवर्तन ला कर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है। कहा कि योग विभिन्न प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्राप्त कराता है। 21 जून के दिन विश्व योग दिवस मनाने की खास वजह यह भी है कि 21 जून को सबसे लंबा दिन होता हैं। इस दिन योग करके हम अपनी दीर्घायु भी पा सकते हैं।
-------------------------------------
चतुर्थ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र-छात्राओ ने किया योग
फोटो 21एयूआरपी20- डायट परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं
अजीतमल (औरैया)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति एवं डायट प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित कर डायट प्राचार्य ने छात्रों को योग के बारे में जानकारी दी और कहा कि योग पारिवारिक व सामाजिक अनुशासन की सीख देता है। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान ने कहा कि योग के द्वारा समस्त जनमानस में आत्मविश्वास व एकाग्रता में अभिवृद्धि होती है। योग शिक्षक अंकुल मिश्रा ने योग से संबंधित समस्त क्रियाओं का योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभ बताये। संचालन प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश दुबे ने किया।
योग से जुड़ी अतिरिक्त खबरें महत्वपूर्ण
----------------------------------------
अधिकारियों को दिया ज्ञान, खुद ने किया उल्लंघन

औरैया। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रशासन की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय पहुंची। पहले तो वह लगभग 10 मिनट कार्यक्रम में देरी से पहुंची। उस पर उन्होंने अधिकारियों पर अपना दबाव बनाते हुए कई सुझाव देते हुए उन पर अमल करने की बात कही।
  तिलक स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को करना था। देरी होने की सूचना पर कार्यक्रम का शुभारंभ करा दिया गया चूंकि प्रधानमंत्री दिल्ली में समय से कार्यक्रम में पहुंचे थे और योग कार्यक्रम शुरू हुआ तो यहां स्टेडियम में भी कार्यक्रम शुरू करा दिया। इस बीच लगभग 10 मिनट बाद राज्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो योग क्रियाओं को बीच में रोककर दीप प्रज्वलित किया गया। हालांकि इस दौरान विधायक सदर रमेश चंद्र दिवाकर ने राज्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उनके पैर छुए। जो चर्चा का विषय रहा। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। योग कार्यक्रम समापन के दौरान भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री से फिर वही पुराना रोना रोया कि अधिकारी सुनते नहीं। थानेदार उनकी सुनवाई नहीं करते। जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया जाना तो दूर थानेदार उनसे ठीक से बात नहीं करते। योग कार्यक्रम समापन के दौरान जब डीएम, एसपी राज्यमंत्री के पास पहुंचे तो उन्होंने उन पर अपना रौब दिखाते हुए कहा कि अधिकारियों के एक तबके में सुधार देखने को मिला है। लेकिन नीचे स्तर का तबका आज भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। उनकी भाषा शैली में सुधार होना चाहिए। जिस पर वह ध्यान दें। कहा कि थाने में थानेदार व दरोगा कार्यकर्ताओं से अभद्र भाषा में बात करते हैं। कार्यकर्ताओं को बैठाते तक नहीं। कहा कि थानेदार कार्यकर्ताओं को कुर्सियों पर बैठाकर उनकी बात सुनें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता तो यह जानते भी नहीं थे, लेकिन पिछली सरकार के कार्यकर्ताओं के हरकतों के चलते कार्यकर्ता अपना सम्मान थाने में भी चाहता है, जो उसे दिया जाना चाहिए। साथ ही जमीन पर हो रहे कब्जों को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने की बात कही। तो वहीं बेला स्कूल मामले की गंभीरता से लेने तो वहीं एक और जमीन पर मामले में दोनों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। साथ ही सही व्यक्ति को कब्जा दिलाने की बात कही।
इनसेट ------
पीड़ित ने जनप्रतिनिधियों से लगाई फरियाद
योग कार्यक्रम में भी फरियादियों की भीड़ देखने को मिली। पहले तो फरियादियों ने अधिकारियों के पास पहुंचकर अपनी फरियाद लगानी चाही, लेकिन अधिकारी व उनके साथ मौजूद कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में फरियाद न सुनने और कार्यालय पहुंचने की बात कहते हुए उन्हें पीछे कर दिया। तो फरियादियों ने जनप्रतिनिधियों से अपनी फरियाद की और सुनवाई कराए जाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों से फरियादियों की समस्या पर विचार करने की बात कही।
इनसेट ----
सीडीओ से जमे होने की शिकायत भी विधायक तक पहुंची
लंबे समय से सीडीओ सतेंद्रनाथ चौधरी जिले मेें तैनात है। इसकी जानकारी तीन लोगों ने विधायक सदर व विधायक दिबियापुर को दी। साथ ही उनके यहां जमे रहने का कारण भी पूछा। जानकारी देने वालों ने यहां तक कह दिया कि सीडीओ सपा शासनकाल में भी यहां थे और आज भी यहां है। जबकि उनके समय में आए कई अधिकारियों का स्थानांतरण हो चुका है। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने इतना कहकर उन्हें शांत किया कि यदि वह काम न कर रहे हों तो बतायें। अगर अधिकारी काम कर रहा है तो किसी तरह की शिकायत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट ----
शरीर को स्वस्थ्य रहने को एक तरफ चला योग तो दूसरी तरफ जला कूड़ा
जिस मैदान में प्रशासन की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस कार्यक्रम में पांच सैकड़ा से करीब लोग मौजूद थे। योग क्रियाएं कराईं जा रहीं थी। इसी बीच स्टेडियम के पीछे एक खाली प्लाट में पडे कूडे को जलाकर वातावरण को प्रदूषित किया गया। जबकि लोग योग करके शरीर को रोगों से निजात पाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें