फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में उतरा करंट, मां-बेटे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा (जालौन)। क्षेत्र के ग्राम हांसा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया और घरों के विद्युत उपकरण धू-धूकर जल उठे। करंट की चपेट में आकर महिला और उसका बच्चा झुलस गए।


गुरुवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरा। जिससे गांव के दो दर्जन से अधिक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट की वजह से गांव के इकबाल, लतीफ, लियाकत, शैलेंद्र, रामविलास, सुबीर आदि के घरों के कूलर, पंखा, फ्रिज, टेलीविजन आदि उपकरण धू धू कर जल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुबीर का तीन वर्षीय पुत्र राजा पंखे के करंट की चपेट में आ गया। मां बेटे को बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मां बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

- हाई वोल्टेज से घरों में लगे कई उपकरण फुंके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें