फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौसम बदलने से बढ़े खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज

Mon, 16 Mar 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23- खिड़की पर पर्चा बनवाने को लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। मौसम में बदलाव से खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सीएचसी की इमरजेंसी व ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दिन में धूप और रात में ठंडक होने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल में तैनात डाॅक्टरों ने अलग-अलग ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. सौरभ राजपूत व डॉ. नीरज सुमन ने बताया कि सबसे अधिक मरीज खांसी व जुकाम से पीड़ित पाए गए। जबकि कई मरीज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर भी पहुंचे। उधर, मातृ-शिशु अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। डॉ. मीनल टंडन और डॉ. दीप्ति ने ओपीडी में पहुंचीं गर्भवती महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बच्चों में भी खांसी-जुकाम और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


ओपीडी में देखे 242 मरीज
अछल्दा। सीएचसी पर सोमवार को बुखार, खांसी, जुकाम और पेट की समस्या से ग्रसित मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ डॉ. के कक्ष में पहुंच गई और पहले दिखाने की होड़ लग गई। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 242 मरीजों को ओपीडी में देखा गया। बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के रोगी बढ़ रहे हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें