औरैया क्षेत्र में 33 केवीए का सब स्टेशन शीघ्र ही काम करना शुरू कर देगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। चपटा सब स्टेशन शुरू होते ही तीन दर्जन से अधिक गांवों में सुविधा मिल सकेगी। साथ ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
बताते चलें कि आनेपुर सब स्टेशन से जुड़े अन्य गांवों में मैमरपुर, ततारपुर, गलूपुर, हैदरपुर, अलीपुर, मिर्जापुर, तिलकपुर, उद्यमपुर, निगड़ा, हीरापुर, चमरपुरा, ऊंचा प्रतापपुर, बेलाझार,, बिरुहनी, हरसाय का पुरवा, फतेहपुर की दूरी 25 किलोमीटर से अधिक होने पर आए दिन फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
बार-बार के फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं।
वर्ष 2006 में सेंगर नदी इलाके के ग्राम चपटा में शासन से एक करोड़ की लागत से 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन निर्माण को मंजूरी दी गई थी। शुरूआती दिनों में कार्यदाई संस्था एमके ब्राइट लाइट कंपनी कानपुर की हीलाहवाली से काम लेट हो गया।
इधर सदर विधायक मदन सिंह गौतम की पहल पर निर्माण कार्य ने जोर पकड़ा। अब यह सब स्टेशन आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद अंतिम चरण में है। इस संबंध में जेई शिवदत्त ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के दबाव के चलते काम शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इन गांवों को मिलेगा फायदा- सब स्टेशन शुरू होने से बसरिया, सलैया, पुर्वा, दौरी, सेंगनापुट्ठा, चपटा, मैमरपुर, ततारपुर, गलूपुर, हैदरपुर, अलीपुर, मिर्जापुर, तिलकपुर, उद्यमपुर, निगड़ा, हीरापुर, चमरपुरा, ऊंचा प्रतापपुर, बेलाझार,, बिरुहनी, हरसाय का पुरवा, फतेहपुर, लालेपुर, रामपुरा आदि गांवों की बिजली समस्या दूर होगी।