फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति सिलिंडर नहीं लाया तो फंदे से लटक गई पत्नी

Sun, 05 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रानी। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर में शनिवार को पति के सिलिंडर न लाने व अन्य विवाद के बाद पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन पड़ोसियों की मदद से महिला को सीएचसी ले गए लेकिन डॉक्टर ने वहां मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी मोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी का घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर न ला पाने और जानवरों को चारा न डालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सब्जी लेने बाजार चला गया। इसके बाद नाराज होकर रीना पहली मंजिल पर चली गई और दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
कुछ ही देर बाद जब पति ऊपर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां ड्यूटी डॉक्टर विकास मिश्रा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिवार में डेढ़ वर्ष की एक बेटी मिष्टी है। पति मोहित पिकअप वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार मृतका का मायका कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर में है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें