फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आए किसान की मौत

Sat, 06 Aug 2016 11:48 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मृतक के शव पर बिलखते परिजन और महिलाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम हिरमी के मजरा नगला सरदार में खेत पर खाद डालते समय झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ग्राम हिरमी के मजरा नगला सरदार निवासी किसान राजू उर्फ राजेश पाल (47) अपने धान के खेत पर खाद डालने गया था। देरशाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गांव में खोजबीन शुरू की। सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत में झूल रही हाईटेंशन लाइन के नीचे राजू को मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलने पर खेत पर पहुंची मृतक की पत्नी उमेश कुमारी, पुत्र अमित, सुमित और पुत्री पूनम उसका शव देखकर रो पड़े। ग्रामीणों ने घटना जानकारी थाना पुलिस को दी। मौजूद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।  पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए।

वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से शीघ्र खेत के ऊपर झूल रहे तारों को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि झूलते तारों को दुरस्त न किया गया तो वह लोग आंदोलन करेंगे। इधर मौके पर पहुंचे समाजसेवी गौरव रघुवंशी, प्रधान विक्रम प्रताप सिंह, अमर सिंह आदि ने मृतक  गरीब किसान के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


पहले भी घायल हो चुके हैं किसान
ग्रामीणों का कहना है कि झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर खेत में काम करते समय कई किसान गंभीर घायल हो चुके हैं। झूलते हाईटेंशन लाइन की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह गुरू ने बताया कि दो साल पहले इसी स्थान पर 42 वर्षीय किसान अवनीश पुत्र राम नरेश भी चपेट में आए थे तब उन्हें अपना हाथ गंवाना पड़ा था। हिरमी गांव के प्रधान विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि झूलती हाईटेंशन की चपेट में आने से अवधेश, शिवरतन, रामवीर की भैंसें भी चपेट में आईं। जिनकी मौके पर मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें