फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार(औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के पुरवा दानशाह में खेत से लौटते समय किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पुरवा दानशाह निवासी विनोद कुमार (45) रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे खेत से घर लौट रहे थे। पटना गांव के पास कन्नौज की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना देने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय विनोद ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस भेज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें