फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध खनन की जांच को पहुंचीं नायब तहसीलदार तो भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक

Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। थाना बेला क्षेत्र के गांव अनेसो में अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा पहुंचीं तो वहां लोडर से खनन होते मिला और आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी मिलीं। टीम को देखते ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग खड़े हुए। लोडर को पकड़ा गया।
विज्ञापन

इस मामले में खेत मालिक बाबूराम ने परमिशन दिखाई, इसमें निजी कार्य के लिए 97 घन मीटर मिट्टी खोदने की अनुमति थी। नायब तहसीलदार ने खेत की नाप कराई तो जांच में अनुमति से ज्यादा खनन पाया। इस दौरान लोडर चालक भी मशीन लेकर फरार हो गया। नायब तहसीलदार ने लेखपाल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
पुर्वा सुजान चौकी इंचार्ज संतोष कुमार को रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने को कहा। बेला थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मौके पर अधिकारी गए थे, कार्रवाई नहीं की जा सकी है। प्रतिदिन परमिशन चेक करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें