फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 22 Jul 2017 11:40 PM IST
औैरैया
विज्ञापन
महिला थाना में पति व महिला के बीच सुलह-समझौता करातीं थानाध्यक्ष दीपा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के मोहल्ला बालूगंज निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री को मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के पति को तलब किया। समाचार भेजे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन



बालूगंज निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री चांदनी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र प्रेमशंकर से 29 जनवरी 2015 को हुई थी। पहली विदा के बाद पुत्री जब ससुराल गई तो सास ऊषा देवी दहेज से संतुष्ट नहीं दिखाई दी। सास ने चांदनी से मायके से दो लाख रुपये पति को कारोबार कराने के लिए लाने को कहा। पुत्री ने यह बात उसे बताई। इस पर उसने फोन से ससुरालियों को मजबूरी बताते हुए असमर्थता जताई। ससुरालीजनों की ओर से पुत्री को परेशान न करने का आश्वासन भी दिया गया।

कुछ दिन बाद फिर से रोहित, प्रेमशंकर, सास व देवर उत्कर्ष व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि उसे ससुराल में भूखा-प्यासा रखते हुए मारपीट भी की। पुत्री ने फोन से इसकी जानकारी दी तो उन्होंने रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचकर ससुरालीजनों को समझाया। उसने माली हालत का हवाला देते हुए दो लाख रुपये देने में असमर्थता जताई। ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को 16 जुलाई को घर से बाहर निकाल दिया। तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति को तलब किया। जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता के माध्यम से सुलह-समझौता कराए जाने का प्रयास जारी था। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति के अनुसार आगेे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें