फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संसाधन जुटे तो जिला अस्पताल में होने लगे दांतों के ऑपरेशन

विज्ञापन
फोटो-5- मरीज के दांतों की शल्य चिकित्सा करते डॉ. मोहित गहोई। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। शहर के जिला अस्पताल में वैसे तो जनरल सर्जन का अभाव होने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं लेकिन दंत विभाग में अब संसाधन जुटने के बाद शल्य चिकित्सा शुरू हो गई है। दांतों की सफाई से लेकर मसूड़ों की दिक्कतों व दांतों को उखाड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह के अंदर 50 से ज्यादा मरीजों की शल्य चिकित्सा की गई है।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल के कंधों पर शहर समेत 200 से ज्यादा गांवों के स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी है। 10 डॉक्टरों के स्टॉफ से किसी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं मुहैया कराई जा रही हैं। जनरल सर्जन के अभाव में जिला अस्पताल में छोटे ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। यहां आने वाले मरीजों को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल के दंत विभाग में हाल ही में एक्सरे मशीन से लेकर अन्य उपकरण मुहैया कराए गए हैं। ऐसे में पिछले एक सप्ताह से शल्य चिकित्सा ने रफ्तार पकड़ी है।
दांतों की समस्या से जूझ रहे मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। दांतों की सफाई से लेकर दांतों को हटाने का काम भी जारी है। पिछले एक सप्ताह में 50 से ज्यादा मरीजों की शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित गहोई ने बताया कि उपकरण आने के बाद से शल्य चिकित्सा शुरू हो गई है। रोजाना 10 से ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें