फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौकरी छूटने पर ऐश में आई कमी तो बन गए लुटेरे, साथी को लूटा

Sun, 06 Apr 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े साथी से लूट करने वाले तीनों आरोपी। - फोटो : पुलिस हिरासत में खड़े साथी से लूट करने वाले तीनों आरोपी।
विज्ञापन
औरैया। फाइनेंस कंपनी में नौकरी से निकाले जाने के बाद ऐश करने में परेशानी होने पर शातिरों ने अपने ही सहकर्मी को लूट लिया। 26 मार्च को साथी का करीब 15 किमी. तक पीछा करने के बाद आरोपियों ने हाईवे पर लूट को अंजाम दिया और भाग निकले।
विज्ञापन

मामले में सर्विलांस के जरिए मिले सबूतों के आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई। पुलिस ने रविवार की सुबह तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की है।
रविवार को सदर कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी और सर्विलांस प्रभारी प्रशांत कुमार ने स्वाट टीम के साथ जालौन रोड पर होटल एवरग्रीन के पास घेराबंदी की। जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी प्रद्युम्न यादव उर्फ पंडित, शहजादेपुर निवासी सिंह हरण सिंह उर्फ गट्टू, कोंच क्षेत्र के अंडा गांव निवासी मानवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने लूट के 12090 रुपये, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मानवेंद्र ने बताया कि वर्तमान में वह झांसी के न्यू प्रेमगंज मोहल्ला सीपरी में रहता है।
वह और प्रद्युम्न औरैया में फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में कलेक्शन एजेंट थे। बताया कि तीन माह के अंतराल में दोनों की नौकरी छूट गई। तीन माह से कोई काम न मिलने पर उनके शौक पूरे नहीं हो पा रहे थे।
इस पर उसने और प्रद्युम्न ने मार्च को इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शिवम यादव के साथ लूट की योजना बनाई। शिवम उनके साथ कंपनी में कानपुर देहात का काम देखता था, उसका कैश कलेक्शन अन्य सहकर्मियों की अपेक्षा काफी अच्छा है। सभी सहकर्मियों की तरह वह भी प्रतिदिन शाम को औरैया के ब्रह्मनगर स्थित कार्यालय में कलेक्शन की राशि जमा करने आता था।
आरोपियों के अनुसार लूट को अंजाम देने के लिए प्रद्युम्न ने अपने साथी गट्टू को शामिल कर लिया था। 26 मार्च की शाम को उन लोगों ने प्रद्युम्न की बाइक पर सवार होकर सिकंदरा कस्बे से शिवम का पीछा किया। भाऊपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सूनसान जगह पर तमंचे के बल पर शिवम से 29 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के दौरान शिवम पहचान न ले, इसके लिए आरोपियों ने नकाब लगा रखा था। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि मानवेंद्र के खिलाफ पूर्व में एक बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज मिला है।
इसके अलावा किसी पर भी कोई मुकदमे नहीं मिले हैं। नौकरी छूटने के बाद शौक पूरे न हो पाने पर आरोपी लुटेरे बन गए। साथी को ही अपना शिकार बनाया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें