फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार हटाने को कहा तो पुलिसकर्मियों पर भड़के दरोगा

Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नहर बाजार में लगने वाले जाम को देखते हुए भगवतीगंज में सड़क किनारे खड़ी पुलिस लिखी कार को पुलिस कर्मियों ने हटाने को कहा तो कार में बैठी महिला भड़क गई। पास में समोसा ले रहे व्यक्ति ने खुद को कन्नौज में दरोगा बताकर सिपाही को डपट दिया। सड़क पर पुलिस कर्मियों एवं दरोगा बता रहे व्यक्ति के बीच नोक-झोंक होने पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



गुरुवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे भगवतीगंज स्थित छोटी सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे कार खड़ी थी। वहां से गुजर रहे दिबियापुर थाने के सिपाहियों ने नहर बाजार में लगने वाले जाम को देखते हुए कार तुरंत हटाने के लिए कहा। इस पर कार में बैठी महिला पुलिस कर्मियों पर भड़कने लगी। पास में एक दुकान पर समोसे ले रहा एक व्यक्ति भी मौके पर आ गया। खुद को दरोगा बताते हुए उसने भी सिपाहियों को डपट दिया।



इस पर सिपाहियों और दरोगा बता रहे व्यक्ति के बीच कहासुनी तेज हो गई। दिबियापुर थाने के सिपाहियों की सूचना पर दिबियापुर थाने के दरोगा देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। देवेंद्र कुमार एवं पुलिस कर्मी, खुद को दरोगा बता रहे व्यक्ति और कार में बैठी महिला को कार समेत थाने ले आए। यहां पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम थाने का निरीक्षण कर रहीं थीं। इस बीच थाने के पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला रफा दफा किया। बाद में कन्नौज में दरोगा बता रहे व्यक्ति और महिला को कार समेत जाने दिया गया।
विज्ञापन




मामले में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि कन्नौज में कंट्रोल रूप में तैनात दरोगा अपनी कार को सड़क पर खड़ी करके समोसा लेने चले गए थे। इसी बीच वहां पहुंचे सिपाही ने उन्हें कार को किनारे खड़ा करने को कहा। इस पर कार में मौजूद महिला के द्वारा सिपाही से कुछ कह दिया। वहां पहुंचे सिविल ड्रेस में दरोगा से भी सिपाही की कुछ बात हुई। जिस पर दिबियापुर थाना पुलिस कार समेत दरोगा को लेकर थाने पहुंची। जहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने मामले की जानकारी लेने के बाद दरोगा को कार समेत जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें